राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने स्वतंत्रता प्रभात का आयोजन करने वाली केंद्रीय समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान की दूरदर्शी और बुद्धिमान जनता ने 13 आबान बराबर 4 नवम्बर सहित विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेकर जो पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष बहुत अधिक उत्साह आयोजित हुई, यह साबित कर दिया है कि वे अपने देश की क्रांति और व्यवस्था की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने कहा कि ईरान में हालिया घटनाओं और दुश्मनों के दंगे भड़काने के बारे में इस्लामी क्रांति के नेता का विश्लेषण साज़िशों को विफल बनाने में बहुत प्रभावी रहा है।
उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि दुश्मनों के तमाम दबावों के बावजूद देश का विकास जारी रहा, जबकि ईरान अवैध और क्रूर प्रतिबंधों को गरिमा और सम्मान के साथ समाप्त करने के लिए बातचीत में शामिल हुआ और दुश्मन की कोई भी चाल सफल नहीं होने दी।
देश के राष्ट्रपति ने विदेशी संबंधों और आर्थिक क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने पड़ोसी और क्षेत्रीय देशों के साथ आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को पहले से अधिक बढ़ावा देकर प्रतिबंधों को विफल बनाया है। (AK)
342/